रविवार, 17 मार्च 2013

मित्र



आपके मित्रों
में 
कौन मित्र है
आपके मित्रों 
में 
कौन मित्र नहीं हैं 
कब कौन जान पाता  है
लेकिन 
जब आपके ऊपर बुरा वक्त आता है 
तो 
सब दूध का दूध 
और 
पानी का पानी हो जाता है  

शुक्रवार, 8 मार्च 2013

सब दिवस महिला दिवस






कहते हैं आज महिला दिवस है 
प्रश्न है 
कि 
क्या सिर्फ आज महिला दिवस है 

हम कहते है कि 
महिला है तभी 
दिवस हैं सभी 

यदि महिला न होती 
तो 
माँ  न होती 
बहन न होती 
पत्नीं न होती 
बेटी न होती 
और तो और 
महिला न होती 
तो 
दुनिया न होती 

यदि कोई सोचता है 
की वो महान है 
तो 
ये भी जान ले 
महिला है 
तो जहान  है