रविवार, 21 जुलाई 2013

मिड डे मील

मिड डे मील 

अनेकता में एकता है हिन्द की विशेषता 
बरसों से चली आ रही है ये विशेषता 
इसीलिए 
आज भी कायम है 
अनेकता में एकता 
बिहार में बने या फिर राजस्थान में 
उत्तर प्रदेश या फिर आंध्र प्रदेश में 
गुजरात में या फिर गोवा में 
मिड डे मील एक जैसा ही बनेगा 
सभी जगह कीड़े मिलेंगे 
मिलावट मिलेगी 
बच्चे  बीमार होंगे ही 
और 
कभी कभी मर भी जायेंगे 
अनेकता में एकता है हिन्द की विशेषता 
धन्य है हमारा हिन्द 
और 
हिन्द की विशेषता 

शुक्रवार, 19 जुलाई 2013

जीवन मृत्यु

जीवन मृत्यु 


 जीवन 
 सांस सांस सांस सांस सांस सांस सांस सांस 
 सांस सांस सांस सांस सांस सांस सांस सांस
 सांस सांस सांस सांस सांस सांस सांस सांस
 सांस सांस सांस सांस सांस सांस सांस सांस 
 सांस सांस सांस सांस सांस सांस सांस सांस

 मृत्यु 

मंगलवार, 9 जुलाई 2013

प्यार

प्यार 
अगर दुकानों में बिकता 
प्यार 
का 
अगर मोल लगता 
तो 
प्यार प्यार 
न 
होता 
व्यापार  हो जाता
लेकिन 
प्यार तो प्यार है 
माता  पिता  का बच्चों  से
बच्चों का  माता पिता से 
बहन का भाई से 
पति का पत्नी से 
मित्र का मित्र से 
और 
हर एक रिश्ते का दुसरे से 
कितना अच्छा है 
कि 
प्यार का मोल नहीं लगता 
प्यार दुकान में नहीं बिकता है 
प्यार प्यार से मिलता है 
जितना देंगे 
उतना पाएंगे  
प्यार ही प्यार बेशुमार 

गुरुवार, 4 जुलाई 2013

आदमी समय

आदमी समय 

आदमी 
जब 
आदमी 
होता है 
तब उसके पास 
समय 
कहाँ हो पाता  है

आदमी 
के पास 
जब  
समय 
ही 
समय 
हो जाता है 
तब 
आदमी 
आदमी 
कहाँ रह पाता है 

बुधवार, 3 जुलाई 2013

झूठ - सच

झूठ - सच 

झूठ बोलते हैं सभी 
क्योकि 
सच बोलना अच्छा नहीं लगता 

झूठ सुनते हैं सभी 
क्योकि 
सच सुनना अच्छा नहीं लगता है 

झूठ चलता है 
झूठ चलाता है 
क्योकि 
सच बोलने में तकलीफ होती है 
सच सुनने में तकलीफ होती है
 
झूठ बोलते बोलते बोलते सच लगने लगता है 
झूठ  सुनते सुनते सुनते सच लगने लगता है 
क्योकि 
झूठ मज़ा है 
सच सजा है