शुक्रवार, 8 मार्च 2013

सब दिवस महिला दिवस






कहते हैं आज महिला दिवस है 
प्रश्न है 
कि 
क्या सिर्फ आज महिला दिवस है 

हम कहते है कि 
महिला है तभी 
दिवस हैं सभी 

यदि महिला न होती 
तो 
माँ  न होती 
बहन न होती 
पत्नीं न होती 
बेटी न होती 
और तो और 
महिला न होती 
तो 
दुनिया न होती 

यदि कोई सोचता है 
की वो महान है 
तो 
ये भी जान ले 
महिला है 
तो जहान  है 

कोई टिप्पणी नहीं: