बुधवार, 3 जुलाई 2013

झूठ - सच

झूठ - सच 

झूठ बोलते हैं सभी 
क्योकि 
सच बोलना अच्छा नहीं लगता 

झूठ सुनते हैं सभी 
क्योकि 
सच सुनना अच्छा नहीं लगता है 

झूठ चलता है 
झूठ चलाता है 
क्योकि 
सच बोलने में तकलीफ होती है 
सच सुनने में तकलीफ होती है
 
झूठ बोलते बोलते बोलते सच लगने लगता है 
झूठ  सुनते सुनते सुनते सच लगने लगता है 
क्योकि 
झूठ मज़ा है 
सच सजा है 
 

कोई टिप्पणी नहीं: