रविवार, 21 जुलाई 2013

मिड डे मील

मिड डे मील 

अनेकता में एकता है हिन्द की विशेषता 
बरसों से चली आ रही है ये विशेषता 
इसीलिए 
आज भी कायम है 
अनेकता में एकता 
बिहार में बने या फिर राजस्थान में 
उत्तर प्रदेश या फिर आंध्र प्रदेश में 
गुजरात में या फिर गोवा में 
मिड डे मील एक जैसा ही बनेगा 
सभी जगह कीड़े मिलेंगे 
मिलावट मिलेगी 
बच्चे  बीमार होंगे ही 
और 
कभी कभी मर भी जायेंगे 
अनेकता में एकता है हिन्द की विशेषता 
धन्य है हमारा हिन्द 
और 
हिन्द की विशेषता 

कोई टिप्पणी नहीं: